रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना को0 गैसड़ी पुलिस द्वारा बाल अपचारी द्वारा चोरी किए गये ₹50,000 नकद, कपड़े एवं जेवरात बरामद, बाल अपचारी से चोरी के जेवरात खरीदने वाला अभियुक्त दुकानदार किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर थाना गैसड़ी दिनांक 24.जुलाई.2026 को वादी श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम पिपरी जिगनिहवा, थाना कोतवाली गैसड़ी, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि वादी की बहू के कमरे में दिन के समय अज्ञात बाल अपचारी प्रवेश द्वारा पचास हजार रुपए नकद, कपड़े एवं जेवरात चोरी कर लिए गए। सूचना प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जांच की गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली गैसड़ी पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली गैसड़ी श्री दुर्विजय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.जुलाई.2026 को थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली गैसड़ी पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस में विवेचना पश्चात प्रकाश में आए 16 वर्षीय बाल अपचारी व चोरी के जेवरात खरीदने वाला अभियुक्त दुकानदार भरतलाल गुप्ता को विस्कोहर रोड, कस्बा गैसड़ी को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
