Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वाहन दुर्घटना होने पर महिला के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

वाहन दुर्घटना होने पर महिला के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना शाहपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में, महिला उप निरीक्षक दुर्गेश नन्दिनी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 322/2026 धारा 109(1),74,324(4),281,115(2),352,351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त राज निषाद पुत्र सुभाष निषाद निवासी पादरी बाजार मोहनापुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

बताते चलें कि दिनांक 09.जुलाई.2026 को वादिनी की चारपहिया वाहन जा रही थी कि रास्तें में अभियुक्त के दोपहिया वाहन मे टक्कर हो जाने पर अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी वादिनी के साथ मारपीट व अभद्रता की गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।