Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय प्रभारी मंत्री श्री दारा सिंह चौहान, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा स्थल निरीक्षण...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय प्रभारी मंत्री श्री दारा सिंह चौहान, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा स्थल निरीक्षण

कुशीनगर आज दिनांक 10.जुलाई.2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर, थाना रामकोला क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत माननीय प्रभारी मंत्री श्री दारा सिंह चौहान, जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। 

माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। 

इस दौरान माननीय विधायक पडरौना श्री पीएन पाठक, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दुर्गेश राय, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।