Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की 06 अदद अंग्रेजी शराब की बोतल व 15,552 रुपये नकद बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की 06 अदद अंग्रेजी शराब की बोतल व 15,552 रुपये नकद बरामद 

गोरखपुर थाना पीपीगंज चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2026 धारा 305(ए), 331(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.हवन पटेल पुत्र तुफानी पटेल व 2.मनीष पासवान पुत्र विनोद पासवान को चोरी की छः अदद अंग्रेजी शराब की बोतल (प्रति बोतल 750 एमएल) व पन्द्रह हजार पांच सौ बावन रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 08.जुलाई.2026 को वादी के शराब की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा नौ बोतल अंग्रेजी शराब व शराब विक्रय से प्राप्त  चउवन हजार रुपये चोरी कर लिया गया था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।