रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्तों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, तीन अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद देशी सूतली बम के किया गया गिरफ्तार
बस्ती प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों 1. शिवांश सिंह उर्फ हर्ष उम्र लगभग 20 वर्ष 2. अली खान उर्फ गोलू उम्र 21 वर्ष 3. अहमद खान उम्र लगभग 22 वर्ष को दिनांक 10.जुलाई.2026 को समय 02.10 बजे मुड़घाट पुल से गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर , तीन अदद कारतूस जिन्दा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद देशी सूतली बम जिन्दा, तीन अदद मोबाइल फोन,एक अदद मोटरसाइकिल व दो सौ साठ रुपया नगद बरामद किया गया।
*गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 109(1),3(5)BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908व3/25 आर्म्स एक्ट,7 CLA एक्ट पंजीकृत कर बाद विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
बताते चलें कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि टोलप्लाजा बस्ती के पास कुछ लड़के आठ दस मोटरसाइकिल से अपने हाथों मे लाठी,डण्डा,हाकी,तमंचा व बम के साथ मौजूद है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है और जिनको देखकर वहां पर मौजूद जनमानस मे काफी भय व्याप्त है। सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंचे तो देखें कि कुछ लड़के जिनकी उम्र करीब बीस से तीस वर्ष के बीच मे है जो करीब दस बारह मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडेवन की तरफ भागने लगे । जिनका पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो पीछा करने पर पुलिस वालों को निशाना करके जान से मारने की नीयत से एकाएक फायर किये, पुलिस द्वारा हिकमत अमली से फिल्ड टैक्टिस का इस्तेमाल करते हुए अपनी जान बचाया गया मोटरसाइकिल से भाग रहे लड़कों में से कई लड़के अपनी मोटरसाइकिल से अंधेरे व ट्रैफिक का फायदा उठाकर भाग गये किन्तु एक मोटरसाइकिल से जा रहे तीन लड़कों को मूड़घाट पुल पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया एवं उक्त अवैध असलहा व बम बरामद किया गया।
