रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
राहगीर से लूट की घटना का मात्र 24 घण्टे में सफल अनावरण 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार ₹2,10,400 नगद व पीओएस मशीन, 01 तमंचा मय कारतूस .315 बोर, 02 अदद मोटरसाइकिल आदि बरामद
बहराइच थाना पयागपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/ सर्विलांस व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का चौबीस घण्टे के अंदर सफल अनावरण कर चार अभियुक्तों को माल सहित किया गया गिरफ्तार ।
बताते चलें कि दिनांक 28.जुलाई.2026 को वादी श्री अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 श्री हरिशंकर शुक्ल द्वारा थाना पयागपुर पर सूचना दी गई कि दिनांक 28.जुलाई.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे वह इण्डियन बैंक, खजुही शाखा से एक लाख दो सौ रुपए की धनराशि निकालकर अपनी वी.सी. (स्थित मसैडी चौराहा) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भिंगुरी पुल से पहले एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोककर उनके पास मौजूद एक लाख दो सौ रुपए की धनराशि छीनकर उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पयागपुर पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 319/2026 पंजीकृत किया गया ।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा स्वॉट/सर्विलांस व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में क्राइम ब्रांच की स्वॉट/ सर्विलांस टीम व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे कि आज दिनांक 30.जुलाई.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घटना में संलिप्त चार अभियुक्तगण दो मोटर साइकिल से खजुरी गांव की तरफ से मसडी चौराहा आ रहे है । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर घेराबंदी की गयी जिसपर पुलिस टीम द्वारा चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया । पूछताछ के दौरान हिरासत में लिये गये संदिग्धों ने अपना नाम 1.मोहम्मद सहबान पुत्र अली आदिल निवासी शिवदहा थाना पयागपुर जनपद बहराइच, 2.सूर्यकुमार सिंह पुत्र छेदी सिंह, 3.जयसिंह पुत्र प्रेम सिंह 4.वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासीगण लखाहीपुतलीतारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच बताया तथा तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से कुल दो लाख दस हजार चार सौ रुपये नगद, एक पीओएस मशीन, दो मोटर साइकिल, एक अदद तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर व एक अदद कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर व अन्य प्रपत्र बरामद किये गये ।

