Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन का 25वाँ पदग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन का 25वाँ पदग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न 

गोरखपुर रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के पच्चीसवे पदग्रहण समारोह रजतारम्भ का शानदार आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। रोटरी क्लब मिडटाउन ने पच्चीसवें वर्ष में प्रवेश किया। जो कि अतीत की अनुभूतिया,वर्तमान की उपलब्धियों का जश्न और आशाजनक भविष्य की संभावनाओं को देखने का अवसर देता है। समारोह की शुरुआत आये हुए अतिथियों के साथ दीप्रज्वलन द्वारा हुई।निवर्तमान अध्यक्ष रोटरी अल्पना जैन द्वारा सभा आरम्भ की घोषणा के साथ सभा में उपस्थित सभी का स्वागत किया गया वर्तमान अध्यक्ष को रोटरी  गौरव अग्रवाल एवं सचिव रोटरी रौनक गोयल द्वारा कॉलर चेंजिंग के साथ उनको एव उनकी टीम का परिचय करवा आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी सौंपी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटरी गौरव अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर इलेक्ट रोटरी दिनेश गर्ग , नॉमिनी गवर्नर रोटरी मनकेश्वर पांडे, पी०डी०जी० रोटरी अनूप अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाज, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी महावीर कन्दोई, डी० जी० आर० एच० रोटरी जितेंद्र रखोलिया, जोन सेक्रेटरी रोटरी प्रिया अग्रवाल का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष रोटरी गौरव अग्रवाल ने कहा कि आपने मुझ पर भरोसा किया और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो 3120 के सभी लक्ष्यों को पूरा करते हुए सामाजिक कार्यों को गति देंगे और एक नया मुकाम हासिल करेंगे। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में रोटरी क्लब की गतिविधियों रोटरी एक्सपो 26 की प्रशंसा की, कि आगे भी रोटरी में सामाजिक सरोकार एवं सेवा भाव को महत्व देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एव उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष द्वारा नए सदस्यों का परिचय कराया। अन्य संस्थाओं से आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं  आभार व्यक्त किया। मंचासीन सभी पदाधिकारियों ने अपने आशीर्वचन में बधाई एवं  शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन रोटरी सुधीर अग्रवाल द्वारा शानदार तरीके से किया गया। रोटरी सरिता करवानी,  रोटरी रूपम गुप्ता प्रथम महिला रोटरी प्रिया अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष रोटरी राजीव शोरेवाला, रोटरी अनंत अग्रवाल , रोटरी अशोक अग्रवाल, रोटरी कीर्ति रमन दास, रोटरी जगदम्बा  जयसवाल, रोटरी रीना अग्रवाल, रोटरी बालकृष्ण अग्रवाल, रोटरी अशोक बंका, रोटरी नितेन अग्रवाल, रोटरी नीलमणि सिंघानिया आनंद जैन सुधीर जैन,शिखा जैन मंजू अग्रवाल,नीलम अग्रवाल,सुधीर अग्रवाल सुधा मोदी अशोक मोदी मधु सिंघानिया के साथ संस्था के सभी सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह सभी सूचना मिडिया प्रभारी रोटरी मंजू अग्रवाल द्वारा दी गयी।