रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आगामी त्यौहार श्रावण मास/शिव रात्रि/कावड़ यात्रा/ को सकुशल व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत श्रीमान नायब तहसीलदार महोदय सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा कोतवाली क्षेत्र के सम्भ्रात नागरिकों, के पदाधिकारीगण, संभ्रांत व्यक्तियों के पदाधिकारी गण के साथ पीस कमेटी की मीटिंगकी गई
बस्ती थाना कोतवाली आज दिनांक 28.जुलाई.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती डाक्टर यशवीर सिंह के आदेश के क्रम मे आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानंद सिंह एवं नयाब तहसीलदार सदर श्री कमलेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में थाना कोतवाली के सभी चौकी प्रभारी एवं सभी बीट पुलिस अधिकारी थाना कोतवाली पर नियुक्त कर्मचारी गण की मौजूदगी में आगामी त्यौहार श्रावण मास /शिव रात्रि/ कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों कोतवाली क्षेत्र के सभासद ,ग्राम प्रधान, नगर निगम सरकारी डॉक्टरके कर्मचारीगण की एक आवश्यक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदायों के लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अफवाह सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले तत्व अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले घटनाओं की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई । इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है सभी को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया ।
बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा ऐसी किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया ।


