रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
क्षेत्राधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय द्वारा बस्ती जनपद में ओवर स्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई के लिए दो नये इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
बस्ती जनपद बस्ती में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों, विशेष रूप से ओवर स्पीड में दौड़ रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा दो अत्याधुनिक दो पहिया इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। डॉक्टर यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती महोदय के निर्देशानुसार तथा श्री श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती महोदय के दिशा-निर्देशन में श्री बृजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में श्री कुलदीप त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक यातायात, जनपद बस्ती के नेतृत्व में इन दोनों वाहनों को आज यातायात पुलिस की सेवा में शामिल किया गया। ये दोनों इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इनमें स्पीड रडार मशीन, हूटर, सायरन, उच्च क्षमता की लाइट व्यवस्था, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम तथा अन्य आवश्यक यातायात निगरानी उपकरण लगे हुए हैं। इन वाहनों की मदद से यातायात पुलिस अब दूर से ही ओवर स्पीडिंग करते वाहनों का पता लगा सकेगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेगी। आज इन दोनों इंटरसेप्टर वाहनों को क्षेत्राधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से रवाना किया गया। इन वाहनों का परिचालन मुख्य रूप से बस्ती-गोरखपुर हाईवे, बस्ती-अयोध्या मार्ग, बस्ती-हर्रैया मार्ग, बस्ती-कप्तानगंज मार्ग तथा अन्य व्यस्त सड़कों पर किया जाएगा, जहां ओवर स्पीडिंग की सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि जनपद बस्ती में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ओवर स्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। इन इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से न केवल नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यातायात संस्कृति का हिस्सा बनें।
यातायात पुलिस, बस्ती — सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जीवन


