रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने हेतु जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों एवं अधिकारियों के साथ बैठक
महराजगंज 17 जुलाई 2026, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं परिवर्तन के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों का संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों द्वारा भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण करने के उपरांत मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है और दिनांक: 18 जुलाई 2026 को मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न की जा रही है, ताकि सभी मतदाताओं को मतदान के लिए सुगम एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी महोदय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अगर अभी भी कोई आपत्ति हो तो संबंधित एआरओ को अवगत करा दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

