रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस लाइन्स बहराइच में दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।
बहराइच आज दिनांक 17.जुलाई.2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, बहराइच में पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं नेतृत्व में दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास का उद्देश्य आपात परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता का परीक्षण करना तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं आधुनिक रणनीतियों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।
ड्रिल के दौरान पुलिस बल को एंटी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रुगैस गोले, डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का रियल टाइम अभ्यास कराया गया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण के दौरान इन उपकरणों की उपयोगिता एवं उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यूपी-112 की पीआरवी वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों में उपलब्ध संचार उपकरणों, आपातकालीन संसाधनों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की सहायता एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु सदैव सतर्क एवं तैयार रहें। महोदय द्वारा यूपी-112 सेवा को कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए वाहनों की कार्यक्षमता, उपकरणों की उपलब्धता तथा कर्मियों की तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बलवा ड्रिल हेतु विशेष टीमें गठित कर उन्हें किसी भी प्रकार की अशांति अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक टीम को उनके दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त ड्रोन सर्विलांस टीम को क्षेत्र की सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल को नवीन दंगा नियंत्रण रणनीतियों, संयमित व्यवहार, संवेदनशीलता तथा विधिक प्रक्रियाओं के पूर्ण पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, जिससे किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में प्रभावी एवं व्यावहारिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अमित प्रताप सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


