रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
घोखाधड़ी कर पैसे हड़प लेने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना शाहपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में , क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-269/2026 धारा 419,420 504,506 भादवि से संबंधित अभियुक्त खलील अहमद पुत्र स्वर्गीय करामत निवासी मोहनापुर घोसीपुरवा जंगल हकीम न01 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा वादी को जमीन में पैसा लगाकर व्यापार करने का झांसा देकर कुल इक्यावन लाख रुपये की ले लिया गया । वादी द्वारा रुपये वापस मांगने पर अभियुक्तों द्वारा कुछ रुपये वापस किया गया, परन्तु शेष रुपये वापस नहीं किया गया । इसके उपरान्त एक करोड़ रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत कराने एवं चालीस प्रतिशत सरकारी अनुदान मिलने का झांसा देकर एक्सिस बैंक, गोरखपुर के नाम से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत किया गया, जिसकी बैंक से जांच कराने पर फर्जी होना पाया गया। तत्पश्चात वादी द्वारा रुपये वापस मांगने पर अभियुक्तों द्वारा गाली-गुफ्ता एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने लगे । उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।