रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल “रेडी अन्ना” में सट्टा खिलाने के नाम पर विभिन्न बैंकों के म्यूल खातों के माध्यम से धनराशि का लेन-देन कर लोगों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं अन्य दस्तावेज बरामद
गोरखपुर थाना शाहपुर साइबर अपराधों पर अकुश लगानें एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर व उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिंह साइबर कमांडो जोन गोरखपुर के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.अगस्त.2026 को आनलाईन गेमिंग में सट्टा खिलाने व अलग अलग बैंको के विभिन्न म्यूल/फर्जी खातों में पैसा मंगा कर लोगों के साथ ठगी करने वाले 05 नफर अभियुक्त 1.नितीश सिंह, 2.अभय कुमार सिंह. 3.वजीद चौधरी, 4.साहिल चौधरी व 5.मुन्ना कुमार को घटना में प्रयुक्त तेइस अदद मोबाइल फोन, तीन अदद लैपटप , एक अदद मिनी लैपटाप, तीन अदद टेबलेट, ग्यारह अदद ए0टी0एम0, सोलह अदद बैंक पासबुक, एक अदद एडाप्टर मय केबल, पांच अदद मोबाईल चार्जर मय डाटा केबल, एक अदद डेटा केबल , एक अदद बायोमेट्रिक डिवाइस मय ओटीजी, एक अदद पावर बैंक, एक अदद राऊटर मय एडाप्टर , एक अदद स्पाई कार्ड, दो अदद पैन कार्ड, दो अदद आधार कार्ड, एक अदद निर्वाचन कार्ड, एक अदद सांइटिफिक कल्क्यूलेटर व अन्य घटना में प्रयुक्त अभिलेखों के साथ पुलिस गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 401/2026 धारा 112(2), 318(4), 61(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मय पुलिस टीम देखभाल, तलाश वांछित/संदिग्ध एवं शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सेमरा नं0-2 स्थित पानी की टंकी के पास एक मकान में कुछ लोग रहकर ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगवाने तथा भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि मंगाकर ठगी का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान में मौजूद पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाली वेबसाइट “रेडी अन्ना” के माध्यम से अलग-अलग नामों से संचालित फर्जी बैंक खातों में धनराशि का डिपॉजिट एवं विड्रॉल कर रहे थे । उक्त संबंध में अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु कहने पर कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके तथा बैंक खाता धारकों के संबंध में पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं दे सके। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
