Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जन चौपाल में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर 6 में से 5 मामलों का कराया त्वरित निस्तारण तीन घरेलू और दो नाली के विवाद सुलझे, जमीन से जुड़ा एक मामला राजस्व टीम को सौंपा गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जन चौपाल में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर 6 में से  5 मामलों का कराया त्वरित निस्तारण तीन घरेलू और दो नाली के विवाद सुलझे, जमीन से जुड़ा एक मामला राजस्व टीम को सौंपा गया

गोरखपुर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित व पारदर्शी निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही साइबर अपराध व सामाजिक सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। चौकी प्रभारी रामनगर अनीश सिंह के नेतृत्व में आयोजित जन चौपाल में भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में लोगों ने पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य नागरिक सुविधाएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद मातहतों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

उधर, गोरखनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने चौकी क्षेत्र सुभाष चंद्र बोस (अनुराग सिंह नगर) में जन चौपाल लगाई। चौपाल में कुल छः शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पांच मामलों का पुलिस टीम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

घरेलू विवाद से जुड़े तीन और नाली विवाद के दो मामलों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। जमीनी विवाद से जुड़ा एक मामला निस्तारण के लिए लंबित रहा, जिसके लिए राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को साइबर ठगी, हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930) और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।