Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मृतक के परिवार को मिला ₹2 लाख का बीमा लाभ...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मृतक के परिवार को मिला ₹2 लाख का बीमा लाभ

गोरखपुर कुसम्ही बाजार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा कुसम्ही बाजार ने स्वर्गीय लकड़ू प्रसाद के निधन के बाद उनकी नामिनी श्रीमती निर्मली देवी, ग्राम तकिया, कुसम्ही बाजार, गोरखपुर को ₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की।

स्वर्गीय लकड़ू प्रसाद ने योजना के तहत मात्र ₹436 वार्षिक प्रीमियम जमा कराकर अपना बीमा कराया था। बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद नियमानुसार उनकी नामिनी को ₹2 लाख की बीमा राशि का लाभ मिला।

इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक प्राची श्रीवास्तव, फील्ड ऑफिसर छोटे लाल राव, हरीश आनंद, आकांक्षा यादव, वेदावाग सिस्टम्स लिमिटेड के अंकित पाण्डेय तथा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अनुप जायसवाल उपस्थित रहे।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कम प्रीमियम में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। 18 से 50 वर्ष की आयु के पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इच्छुक ग्राहक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा अथवा ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) के माध्यम से योजना में नामांकन करा सकते हैं।

बैंक की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे समय रहते प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें।