रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ईद-ए-मिलादुन्नबी व रक्षाबंधन को लेकर गोरखनाथ थाना में शांति समिति की बैठक, दिए सख्त निर्देश सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो खैर नहीं, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर
गोरखपुर थाना गोरखनाथ आगामी प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गोरखनाथ थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बार आगामी 26 अगस्त को ईद-ए-मिलादुन्नबी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के पार्षदों, संभ्रांत नागरिकों तथा ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस आयोजकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि गोरखपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है। उन्होंने सभी आयोजकों को शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। जुलूस के आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जुलूस केवल निर्धारित व पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएं। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगे प्रभारी निरीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों व जुलूस आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का पूर्ण भरोसा दिलाया। शांति समिति की बैठक में निरीक्षण अपराध उमेश कुमार सिंह, रामनगर चौकी प्रभारी अनीश सिंह, जटेपुर चौकी प्रभारी हैदर अली, सब इंस्पेक्टर शशि रंजन सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।

