Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना श्रीदत्तगंज पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹40000/-रु0 पीड़िता के खाते में कराए गये वापस, पीड़िता ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना श्रीदत्तगंज पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना श्रीदत्तगंज पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹40000/-रु0 पीड़िता के खाते में कराए गये वापस, पीड़िता ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना श्रीदत्तगंज पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बलरामपुर थाना श्रीदत्तगंज आवेदिका प्रभा सिंह पत्नी शुभम सिंह निवासी ग्राम मझारी बाछिल थाना-श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर के द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी कि दिनांक- 29/जून/2025 को आवेदिका के द्वारा बताया गया कि मेरे टेलीग्राम पर एक लड़की से संपर्क हुआ और उसने इनवेस्ट मेंट के बारे में बताया और हमने विश्वास कर लिया और पांच बार में कुल तिरानवे हजार रूपये लगा दिये उसके बाद उसके द्वारा मुझे ब्लॉक कर दिया गया। इस घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33106250070241 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना श्रीदत्तगंज  द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए अट्ठावन हजार आंठ सौ चौरानवे रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड करायी गयी।

बताते चलें कि साइबर हेल्पडेस्क थाना श्रीदत्तगंज द्वारा शिकायत पर, प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई चालीस हजार की धनराशि को आरोपी के बैंक खातों में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायलय सीजेएम महोदय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत सम्बन्धित बैंक द्वारा चालीस हजार रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़िता के पति शुभम कुमार ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।