Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर लगी चौपाल, मौके पर निपटे भूमि व पुलिस विवाद खोराबार के प्यासी और रामनगर कड़जहा में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं; आगामी त्योहारों को लेकर भी किया गया जागरूक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर लगी चौपाल, मौके पर निपटे भूमि व पुलिस विवाद खोराबार के प्यासी और रामनगर कड़जहा में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं; आगामी त्योहारों को लेकर भी किया गया जागरूक

थाना प्रभारी सुधांशु सिंह की मौजूदगी में प्यासी में 5 और रामनगर कड़जहा के सभी 4 मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

गोरखपुर ग्रामीण अंचल में भूमि विवाद और राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों का गांव स्तर पर ही त्वरित समाधान कराने की मंशा से प्रशासनिक कसरत तेज हो गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के सख्त निर्देशों के क्रम में थाना खोराबार क्षेत्र के अंतर्गत विशेष जनचौपाल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह के नेतृत्व में यह चौपाल चौकी रामनगर कड़जहा और बेलवार चौकी क्षेत्र के प्यासी ग्राम सभा में आयोजित हुई।

जनचौपाल के दौरान राजस्व और पुलिस महकमे के अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर पारदर्शी तरीके से एक-एक शिकायत की गंभीरता से सुनवाई की। प्यासी ग्राम सभा चौपाल में कुल 6 प्रकरण आए, जिनमें प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए 5 मामलों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। एक जटिल मामले में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए फरियादी को आगामी 'थाना समाधान दिवस' में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। रामनगर कड़जहा यहाँ आयोजित चौपाल में कुल 4 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 4 मामलों  का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया। मामलों के निस्तारण के साथ-साथ अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीणों के साथ संवाद कायम किया। थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने ग्रामीणों से त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के प्रति जागरूक किया। इस जन चौपाल में राजस्व टीम की ओर से कानूनगो के.के. शुक्ला, लेखपाल राहुल सिंह, मनोज कुमार, संतोष सिंह और राकेश दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही दोनों चौकियों के इंचार्ज और पुलिस बल के जवान तैनात रहे। कार्यक्रम में गांव के तमाम संभ्रांत नागरिकों और ग्रामीणों ने भाग लिया तथा प्रशासन की इस त्वरित व पारदर्शी निस्तारण प्रक्रिया की खुले दिल से सराहना की।