रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
‘गेम’ के नाम पर साइबर ठगी का खेल! शाहपुर पुलिस ने खोला ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का राज, पांच गिरफ्तार
गोरखपुर ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए हर दिन लाखों रुपये का लेनदेन करने वाले गिरोह का शाहपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना अध्यक्ष अंजय कुमार सिंह और साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन वांछित अभियुक्त फरार हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, तेईस मोबाइल फोन, एक मिनी लैपटॉप, तीन टैबलेट, ग्यारह एटीएम कार्ड, सौलह बैंक पासबुक समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद उपकरणों में ऑनलाइन लेनदेन और गेमिंग पोर्टल से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि गिरोह ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल के जरिए बैंकों के म्यूल खातों का इस्तेमाल कर सट्टे की रकम का लेनदेन करता था। गिरोह का कथित मुख्य सरगना नीतीश सिंह एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र है, जबकि अन्य आरोपी अभय कुमार सिंह, वाजिद चौधरी, साहिल चौधरी और मुन्ना कुमार स्नातक स्तर के छात्र बताए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ‘रेडी अन्ना’ नामक पोर्टल का पैनल खरीदकर उसकी ब्रांच के रूप में कार्यालय चला रहे थे। लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते और इन्हीं खातों के जरिए सट्टे की रकम इधर से उधर की जाती थी। प्रतिदिन लाखों रुपये के लेनदेन से होने वाली कमाई को आरोपी आपस में बांटते थे।
इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह की तकनीकी भूमिका अहम रही। वहीं थाना अध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस टीम ने डिजिटल सुरागों को जमीन पर कार्रवाई में बदलते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश के साथ गिरोह के बैंक खातों और लेनदेन की कड़ियों की जांच कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपेंद्र कुमार सिंह, अंजय कुमार सिंह समेत उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय, सत्यम सिंह, चंद्रभान सिंह, सुदीप सिंह और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

