Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना सोनहा पुलिस द्वारा तांत्रिक विद्या/पूजा पाठ करने के नाम पर डरा धमका एंव मृत्यु के भय में डालकर सोना चांदी के आभूषण लेने वाले दो अभियुक्तों को एक अदद सोने की चैन,एक अदद सोने का मंगल सुत्र, एक अदद चाँदी का ब्रास्लेट व 4000/- रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना सोनहा  पुलिस द्वारा  तांत्रिक विद्या/पूजा पाठ करने के नाम पर डरा धमका एंव मृत्यु के भय में डालकर  सोना चांदी के आभूषण लेने वाले दो अभियुक्तों को एक अदद सोने की चैन,एक अदद सोने का मंगल सुत्र, एक अदद चाँदी का ब्रास्लेट व 4000/- रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया

बस्ती थाना सोनहा थानाध्यक्ष सोनहा श्री महेश सिंह  के नेतृत्व में थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा तांत्रिक विद्या/पूजा पाठ करने के नाम पर डरा धमका एंव मृत्यु के भय में डालकर  सोना चांदी के आभूषण लेने वाले दो अभियुक्तों को  आज दिनांक 21.अगस्त.2026 को ग्राम भानपुर शंकर पुर मोड तिराहा उकडा के पास से समय करीब नौ बजे एक अदद सोने की चैन,एक अदद सोने का मंगल सुत्र, एक अदद चाँदी का ब्रास्लेट व चार हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

बताते चलें कि थाना सोनहा जनपद बस्ती पर दिनांक 20.08.2026 को वादिनी द्वारा प्रा0पत्र दिया कि मेरा लड़का राधेश्याम की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और काफी दवा ईलाज के बावजूद ठीक नही हो रहा था, करीब दो माह पूर्व मेरे रिश्तेदार मोहित पुत्र रामानन्द निवासी बेलवा थाना सोनहा जनपद बस्ती घर आकर बताये कि मेरे सम्पर्क मे एक तांत्रिक है , जो आपके लड़के को ठीक कर सकते है , जिस पर भरोसा करके प्रार्थिनी अपने लड़के को लेकर मोहित के साथ तांत्रिक प्रेम कुमार उर्फ फोलई पुत्र माधव निवासी टेगनहवा रम्पतडीह केशवनगर ग्रांट थाना खोडारे जनपद गोण्डा के पास उनके गाँव के समीप मन्दिर पर गयी जहाँ पर तांत्रिक ने थोडा बहुत झाड फूंक करने के बाद कहा कि आपके घर किसी भूत प्रेत का साया है , और वहाँ पर जाकर पूजा करना पडेगा।  दिनाँक 07/जून/2026 को तांत्रिक प्रेम कुमार प्रार्थिनी का घर देखने मोहित के साथ आये, और बताये कि दिनाँक 15/जून/2026 को पूजा सामग्री के साथ आऊँगा । दिनाँक 15/जून/2026 को समय करीब दस बजे दिन मे तांत्रिक प्रेम कुमार उर्फ फोलई तथा एक अज्ञात मेरे घर  व्यक्ति आये और पूजा पाठ करने लगे , और कहे कि अपने लड़के के सोने चाँदी का जेवर व अपना मंगल सूत्र हमे दे दो ले जाकर गाँव के दक्षिण समय माता के मन्दिर पर पूजा करके आपका सामान लौटा देंगे । मै डर गयी और कही कि मै सोने व चाँदी के जेवर नही दूँगी तो तरह तरह से डराने धमकाने लगे तथा कहने लगे कि नही दोगी तो समय माता के स्थान पर जाकर ऐसा पूजा पाठ तंत्र विद्या करूँगा कि तुम्हारे लडके की मृत्यु हो जायेगी, मैने लड़के की मृत्यु का भय मे पड़कर ब्रेसलेट, सोने की चैन , व अपना मंगल सुत्र दे दी जिसे लेकर दोनो व्यक्ति  पूजा पाठ करने समय माता मन्दिर चले गये । जब वापस नही आये मैने गांव के तमाम लोगो के साथ तलाश किया गया नही मिले । मोबाइल फोन लगाने पर फोन बन्द बताने लगा । अपने चचेरे नाती रासागर को प्रेम कुमार के घर भेजी तो प्रेम कुमार उर्फ फोलई तथा उसके साथी प्रदीप से सामान माँगने पर सामान के बदले तीन लाख रूपया मागने लगा और कहा की यदि रुपया नहीं देंगे तो अभी पूजा पाठ नहीं किया हूं ऐसा पूजा पाठ करूंगा कि लड़के की मृत्यु हो जाएगी । आवेदिका के आवेदन पत्र के  आधार मु0अ0सं0 199/26 धारा 308(5)B.N.S बनाम 1. प्रेम कुमार उर्फ फोलई पुत्र माधव निवासी टेगनहवा रम्पतडीह केशवनगर ग्रांट थाना खोडारे जनपद गोण्डा 2. प्रदीप अग्रहरी पुत्र रामचन्दर निवासी टेगनहवा पश्चिम थाना खोडारे जनपद गोण्डा पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी, सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों 1. प्रेम कुमार उर्फ फोलई पुत्र माधव निवासी टेगनहवा रम्पतडीह केशवनगर ग्रांट थाना खोडारे जनपद गोण्डा 2. प्रदीप अग्रहरी पुत्र रामचन्दर निवासी टेगनहवा पश्चिम थाना खोडारे जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।