Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फायरिंग के प्रयास और सिर पर कट्टे के बट से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार बड़हलगंज पुलिस ने गारद निषाद को दबोचा, पहले से दो मुकदमे भी दर्ज.....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

फायरिंग के प्रयास और सिर पर कट्टे के बट से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार बड़हलगंज पुलिस ने गारद निषाद को दबोचा, पहले से दो मुकदमे भी दर्ज

गोरखपुर थाना बड़हलगंज बड़हलगंज थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग का प्रयास करने और कट्टे के बट से सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गारद निषाद ने पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी बहसुआ, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को आरोपी और उसके साथियों ने कथित तौर पर कट्टा और रॉड से लैस होकर वादी को घेर लिया था। आरोप है कि आरोपियों ने वादी पर फायरिंग करने का प्रयास किया। इसी दौरान कट्टे के बट से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से बड़हलगंज थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने मामले से संबंधित आरोपी नारद निषाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 191(2), 191(3), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बड़हलगंज थाने में वर्ष 2023 में मुकदमा अपराध संख्या 323/2023 धारा 147, 308, 323, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2024 में मुकदमा अपराध संख्या 421/2024 धारा 110, 115(2), 191(2), 351(3), 352, 61 भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।