Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने ग्रहण किया कार्यभार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने ग्रहण किया कार्यभार

बलरामपुर आज दिनांक 22.अगस्त.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर में गार्द की सलामी ली गई तथा विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री वीरसेन सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।