रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (PRKS) ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस; राष्ट्रहित, रेलहित और कर्मचारी हित का दिया संदेश
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (PRKS) के तत्वावधान में विभिन्न कार्यस्थलों एवं कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।
समारोह के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण निम्नलिखित पदाधिकारियों द्वारा किया गया:
केंद्रीय कार्यालय: संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवारुन चटर्जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
यांत्रिक कारखाना: PRKS के महामंत्री एवं NFIR के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
सिग्नल कारखाना: सिग्नल शाखा के ब्रांच सेक्रेटरी अमरनाथ पटवा, अध्यक्ष राज कुमार मुर्मू तथा शाखा के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
लेखा मंडल: लेखा मंडल में केंद्रीय सहायक मंत्री शमशाद अहमद द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
विभिन्न परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों को याद किया।
केंद्रीय कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवारुन चटर्जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें वीर सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है। उन्होंने बल देकर कहा कि रेल कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहते हैं। कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और रेलहित व राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ काम करने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर आगे आना होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (PRKS) के महामंत्री एवं NFIR के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग, समर्पण और अटूट एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "हमें आजादी केवल और केवल हमारी एकता की बदौलत मिली है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब हम एकजुट होते हैं, तो कोई भी चुनौती या समस्या बड़ी नहीं रह जाती। वर्तमान समय में कर्मचारियों के सामने जो भी समस्याएं हैं, उनसे लड़ने और अधिकार पाने के लिए हमें उसी एकजुटता के साथ संघर्ष करना होगा। संगठन हमेशा राष्ट्रहित, रेलहित और कर्मचारी हित के संकल्प के साथ आगे बढ़ता रहेगा।" उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और रेलकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
लेखा मंडल में कार्यक्रम के दौरान शमशाद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने और रेलवे के विकास में तत्परता से योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी,नवीन मिश्रा , के एन पी सिंह के.एम. मिश्रा, ईश्वर चंद विद्यासागर, कुलदीप मणि त्रिपाठी, हेमंत ऐ बी पांडे, देवेश सिंह, वाई.पी. गुप्ता, सूरज गुप्ता, जेपी सिंह,लक्ष्मी श्रीवास्तव , भागवत जी, जयप्रकाश सिंह,सतीश श्रीवास्तव,संजीव धर,हेमंत कुमार, ए पी पांडे,अंशुमाल पाठक, अभिषेक गुप्ता, अनिल गौतम, पुनीत शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, सुबोध खरे, अजय त्रिपाठी, बृजपाल सिंह, राजकुमार यादव, सत्यदेव यादव राजू रावत, नूर आलम, धीरज यादव, मनोज शुक्ला, मुंशीलाल मोहम्मद आसिम अंसारी, के.के. तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, विनोद मिश्रा, राजन कनौजिया, अशोक वर्मा, सत्य प्रकाश चौहान, सत्य प्रकाश शर्मा, राकेश सिंह, नीलांबर, सत्य प्रकाश, अजीत सिंह, राजेश सिंह, बृजेश वकील, राकेश श्रीवास्तव, जे.पी. सिंह, अल्बर्ट पीटर, नूर आलम, अनिल गौतम, हरिकेश बहादुर, संदीप सिंह, नंदन चौधरी, राज कुमार गुप्ता, कैलाश राजभर, उमेश राम, योगेन्द्र पाल, अखिलेश त्रिपाठी, राज कुमार मुर्मू, अमर नाथ पटवा, राम नगीना मोहम्मद जावेद लियाकत अली मनीष श्रीवास्तव राजू जायसवाल राजकुमार यादव बदरुद्दीन अहमद राम प्रकाश रामसेवक अविनाश राय के.के. मद्धेशिया, सुनील कुमार, सहित संघ के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रेल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



