रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा जनपद अयोध्या से चोरी ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बस्ती थानाध्यक्ष दुबौलिया के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अदद ट्रैक्टर व अभियुक्त के निशानदेही पर एक अदद ट्राली को बरामद करते हुए आज दिनांक 01.सितम्बर.2026 को रमवापुर बाजार से पंकज सिंह के भठ्ठे के बगल से जोगीयाबीर गाँव की ओर जाने वाली पिच रोड पर समय करीब 11.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 317(2) बीएनएस बनाम अभियुक्त मंगरू उर्फ मनीष यादव पुत्र शिव कुमार उर्फ सेतु यादव साकिन पिठिया लश्करी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
बरामदगी का विवरण
1. एक ट्रैक्टर,
2. एक ट्राली,
3. बारह सौ रूपये नकद (पांच-पांच की दो नोट, दो सौ की एक नोट)
बताते चलें कि देवांश कुमार जायसवाल निवासी आरटीओ आफिस ट्रान्सपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) द्वारा दिनांक 30.अगस्त.2026 को हनुमानगढी अयोध्या से ट्रैक्टर मय ट्राली सहित चोरी हो जाने की सूचना थाना श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या में दिया गया था, जिसके संबंध में थाना रामजन्मभूमि पर मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया। जिनके द्वारा जनपद बस्ती के थानों पर भी सूचना दिया गया, इसी क्रम में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्यवाही की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त मंगरू उर्फ मनीष यादव पुत्र शिव कुमार उर्फ सेतु यादव साकिन पिठिया लश्करी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को रमवापुर बाजार से पंकज सिंह के भठ्ठे के बगल से जोगीयाबीर गाँव की ओर जाने वाली पिच रोड पर दिनांक 01.सितम्बर.2026 /11.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया

