रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 415 ग्राम पीली धातु के आभूषण, 1.648 कि0ग्रा0 सफेद धातु के आभूषण व 90,500 रुपये नगद बरामद कुल अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये
गोरखपुर थाना शाहपुर चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहपुर, एंटी थेफ्ट सेल नगर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना शाहपुर पर पंजीकृत 1. मु0अ0स0 466/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 2. मु0अ0स0 377/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 3. मु0अ0स0 277/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 4. मु0अ0स0 354/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 5. मु0अ0स0 256/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 6. मु0अ0स0 296/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रत्नेश अग्रहरी पुत्र रविन्द्र प्रसाद अग्रहरी निवासी मोहनापुर पासी टोला पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 2. रविन्द्र प्रसाद अग्रहरी पुत्र स्वर्गीय रामलखन प्रसाद अग्रहरी निवासी मोहनापुर पासी टोला पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नौ अदद अंगुठी पीली धातु ,दो अदद हार पीली धातु , बारह अदद झुमका पीली धातु , पांच अदद मंगलसूत्र पीली धातु, चार अदद चैन पीली धातु, एक अदद मांग टीका पीली धातु, चार अदद लाकेट पीली धातु, तीन अदद नथिया पीली धातु, एक अदद कड़ा पीली धातु , एक अदद ज्योतिया पीली धातु, एक अदद माला पीली धातु, एक अदद कान की बाली पीली धातु, बीस अदद पायल सफेद धातु , एक अदद कमरधनी सफेद धातु, दो अदद चैन सफेद धातु, एक अदद ब्रेस्लेट सफेद धातु, चौदह अदद बिछिया सफेद धातु, चौदह अदद सिक्का सफेद धातु, दो अदद अंगुठी सफेद धातु व नगद नब्बे हजार पाँच सौ रूपया बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमों में धारा 317(2 ),317(5) BNS की बढ़ोतरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे कॉलोनी में पूर्व में भिन्न भिन्न तिथियों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में आवेदको से प्राप्त तहरीर के आधार पर 1. मु0अ0स0 466/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 2. मु0अ0स0 377/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 3. मु0अ0स0 277/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 4. मु0अ0स0 354/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 5. मु0अ0स0 256/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0, 6. मु0अ0स0 296/26 धारा 305 (A) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया था जिसमें घटना के अनावरण हेतु थाना शाहपुर, एंटीथेफ्ट सेल नगर व सर्विलांस सेल की टीम को लगाया गया था जिनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की सूचना पर घटना से संबंधित अभियुक्त 1. रत्नेश अग्रहरि व 2. रविन्द्र प्रसाद को चोरी के आभूषण ( पीली व सफेद धातू) व नगद के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पचास लाख रुपये है।
