Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जी.डी. टावर के सामने से बाइक उड़ाने वाला गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कैण्ट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, उन्नाव निवासी आरोपी राजा गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जी.डी. टावर के सामने से बाइक उड़ाने वाला गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कैण्ट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, उन्नाव निवासी आरोपी राजा गिरफ्तार

गोरखपुर थाना कैण्ट पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में पुलिस ने संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल और क्षेत्राधिकारी कैण्ट अरूण कुमार एस के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैण्ट जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष कश्यप ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को वादी की मोटरसाइकिल जी.डी. टावर के सामने खड़ी थी। दोपहर करीब 3:35 बजे आरोपी ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना की शिकायत मिलने पर थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 562/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने राजा पुत्र भगौती, निवासी ग्राम एवं पोस्ट पारा, थाना मौरावा, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही/कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक आशुतोष कश्यप, कांस्टेबल मिथिलेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल परवेज अली और रिजर्व कांस्टेबल मिर्जा फैजान बैग शामिल रहे।