रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत यातायात सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद बस्ती के बड़ेबन चौराहे पर महिला आरक्षियों व NCC कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था एवं आमजन को किया गया जागरुक
बस्ती आज दिनांक 13.अक्टूबर.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत यातायात पुलिस बस्ती द्वारा शहर के प्रमुख स्थान बड़े बन चौराहे पर एक यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात श्री कुलदीप सिंह यादव, आरटीओ बस्ती श्री सुरेश मौर्या, पीटीओ श्री शिवकुमार मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानंद सिंह व प्रभारी यातायात श्री कुलदीप त्रिपाठी की उपस्थिति में यातायात व्यवस्था की कमान बस्ती पुलिस की महिला आरक्षियों एवं एनसीसी (NCC) की महिला कैडेट्स ने संभाली । उन्होंने चौराहे पर खड़े होकर कुशल संकेतों के माध्यम से यातायात का संचालन किया तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। महिला आरक्षियों एवं कैडेट्स द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, बिना नशे के वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने हेतु पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी एण्टीरोमियो उप निरीक्षक शाइस्ता खान, चौकी प्रभारी अमहट घाट उप निरीक्षक अनुपम त्यागी व अधिकारी /कर्मचारीगण तथा एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहें।
बस्ती पुलिस द्वारा जनपद को सुरक्षित, जागरूक एवं अनुशासित बनाने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।










