Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल व चोरी की मोटरसाइकिल के सामान बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल व चोरी की मोटरसाइकिल के सामान बरामद

गोरखपुर थाना बेलीपार चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष बेलीपार राजकुमार बरवार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 238/26 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.अंगद कुमार यादव, 2.शिवा कुमार, 3.आशुतोष कसौधन उर्फ अमन व 4.अतुल राय को चोरी की चार अदद मोटरसाइकिल व चोरी की मोटरसाइकिल के सामान गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),317(5),341(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

बताते चलें कि दिनांक 08.अक्टूबर.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय तहरीर दी गयी कि दिनांक 29.सितम्बर.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के सामने सड़क से चोरी कर लिया गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

बरामदगी-

1. चोरी की चार अदद मोटरसाइकिल, एक जूट वाले बोरे मे दो पहिया मोटरसाइकिल का एक अदद हैंडिल सेट, एक अदद मोटरसाइकिल का इंजन, दो अदद शाकर, दो पहिया मोटरसाइकिल का दो रिम मय टायर सहित।