Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत पठन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सेवा संकल्प अभियान के तहत पठन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, गोल्ड मेडल और गोल्डन पेन देकर किया गया सम्मानित

गोरखपुर सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बीआरसी चरगावां के सभागार में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय पठन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 43 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन कौशल, लेखन क्षमता, अभिव्यक्ति की दक्षता और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पठन प्रतियोगिता से तीन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता से तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एआरपी संदीप कुमार पांडेय, अनंत कुमार द्विवेदी, सौरभ त्रिपाठी, पूनम दुबे एवं शशि चंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पल्लवी दुबे, मृणालिनी नीलोर्मि गुप्ता और अंशु पाण्डेय शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं गोल्डन पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में पढ़ने-लिखने की रुचि बढ़ाने और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति नई सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।