रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में झंगहा पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, अमहिया मुख्य मार्ग स्थित जेपी जनरल स्टोर पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। मौके से दुकानदार आयुष गुप्ता को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी की बात करें तो पुलिस ने HERO PLUS की 8 चरखियां, GOLD की 6 चरखियां और चाइनीज मांझे से युक्त 7 बंडल बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक गोपी कुमार और पुलिस टीम शामिल रही।
इस मामले में थाना झंगहा पर मुकदमा संख्या 576/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दें कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लोगों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए सुरक्षित पतंगबाजी करें और प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल न करें।
गोरखपुर की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
