Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर थाना खोराबार अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर थाना खोराबार अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, 

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबार सुधांशु सिंह मय टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त 1. अफजल खान पुत्र नुरूलहुदा निवासी डिबिया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर व 2.मोहम्मद शमी पुत्र कुर्बान अली निवासी दिव्य नगर रानीडीहा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया व एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद अवैध पिस्टल बत्तीस बोर मय मैगजीन व एक अदद जिंदा कारतूस 7.65 बोर बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 471/2026 धारा 55, 61 भा0न्या0सं0 एवं 9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

इसी प्रकार अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में STF इकाई गोरखपुर एवं एंटी थेफ्ट टीम गोरखपुर द्वारा संयुक्त रूप से पांच नफर अवैध असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से चार अदद पिस्टल मय मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। उक्त गिरफ्तार असलहा तस्करों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दिनांक 15.सितम्बर.2026 को ही थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर से एक अभियुक्त मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद मुमताज निवासी लाल चौक स्टेशन रोड थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को एक अदद अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद कुशीनगर से पच्चीस हजार रुपए का इनाम भी था एवं दिनांक 17.मार्च.2026 को जनपद गोरखपुर के थाना चिलुआताल अन्तर्गत राज कुमार चौहान को गोली व चाकू मार कर हत्या की गई थी जिसमें प्रयुक्त दो अदद अवैध पिस्टल बरामद करते हुए दो नफर अभियुक्त 1.मनीष यादव पुत्र सदानंद यादव निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर एवं 2.सचिन यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी लच्छीपुर यादव टोला थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त दिनांक 26.सितम्बर.2026 को एक नफर अभियुक्त 1.करन सोनकर पुत्र रामानंद सोनकर निवासी कोरी टोला धर्मशाला बाजार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को एक अदद अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ तथा दिनांक 30.सितम्बर.2026 को चार नफर अभियुक्त 1. मुलायम निषाद उर्फ नितेश पुत्र गुड्डू निषाद, 2.शैलेंद्र निषाद पुत्र चंद्रकांत प्रसाद, 3.चंदन जायसवाल उर्फ लकी पुत्र स्वर्गीय भारत लाल जायसवाल एवं दस हजार रुपए का ईनामिया अभियुक्त 4.वीरू साहनी उर्फी गौरव पुत्र गणेश निषाद को दो अदद अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब तक अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में अवैध असलहा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में  उक्त अवैध असलहा तस्करों के ग्रुप के सोलह नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी करते हुए पन्द्रह अदद अवैध पिस्टल व एक अदद अवैध तमंचा की बरामदगी की गई है। इन सभी को एक ही गिरोह के माध्यम से पिस्टल उपलब्ध कराई गई है।