Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने पुलिस ध्वज फहराकर दी सलामी, पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा का संकल्प....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने पुलिस ध्वज फहराकर दी सलामी, पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा का संकल्प

बहराइच आज दिनांक 23.नवम्बर.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में पुलिस झण्डा दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराया गया तथा ध्वज को सलामी दी गई।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 23 नवम्बर को पुलिस झण्डा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। साथ ही यह पुलिसकर्मियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व एवं गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को जनसेवा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस फ्लैग स्टिकर लगाकर पुलिस ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं निष्ठा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री डी0 के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।