Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा थाना रानीपुर में नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा  थाना रानीपुर में नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया

बहराइच आज दिनांक 22.नवम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना रानीपुर  परिसर में स्मृति पट्टिका का अनावरण कर नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष  का विधिवत उद्घाटन किया गया , उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों का जायजा लिया गया। नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष  के स्थापित होने से पुलिस विभाग की आंतरिक बैठकों, अपराध समीक्षा गोष्ठियों, पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, जनशिकायतों/जनसुनवाई की समीक्षा तथा विभागीय समन्वय हेतु अधिक सुविधा एवं सुगमता होगी। साथ ही  प्रशासनिक एवं पर्यवेक्षणीय कार्यों को अधिक व्यवस्थित,प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र के चौकीदारों को कम्बल वितरित किए गए तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर श्री कनिष्क आर जामकर, थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय  सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।