रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे डीआईजी व कमिश्नर पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गोरखपुर थाना कोतवाली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए डीआईजी आनंद कुलकर्णी कमिश्नर अनिल ढींगरा एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एसपी सिटी अभिनव त्यागी समेत जिले के तमाम अधिकारियों ने आज कोतवाली थाना क्षेत्र से पैदल गश्त करते हुए बक्शीपुर चौराहा तक फ्लैग मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । विजयदशमी के मौके पर निकलने वाले जुलूस के रूट को अधिकारियों ने जांच की और आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडाल आयोजको से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और उन्हें स्पष्ट किया गया कि आपकी सुरक्षा में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद राय उप निरीक्षक सुशील कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।


