रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 540/2024 धारा 419,420,467,468,471,406,504,506 भादवि से संबंधितअभियुक्त सुभाष चन्द्र को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेना व अवैध/कूटरचित नियुक्ति पत्र देने व पैसा मांगने पर गाली-गुफ्ता देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रजनीश मिश्रा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. कां0 दिनेश सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
4. कां0 ओमप्रकाश थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
