रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 सौरभ झां मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 16/2025 धारा 191 (2),191(3),115 (2),333,324(4),324(5),352,351(2),351(3),109 भा0न्या0सं0 व 3(1) द,ध, 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट. से संबंधित अभियुक्त 1.चन्द्रशेखर 2.बब्लू उर्फ अभिषेक राजभर को गिरफ्तार किया गया व 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा के घर के बगल मे पुआल जलाने की बात को लेकर वादी मुकदमा व उनके परिजनों को गाली गुफ्ता देते हुये व जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा व धारदार हथियार से मारने पीटने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 सौरभ झाँ थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रजनीश मिश्र थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. कां0 दिनेश कुमार सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर

