रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर 0.7004 हे0 जमीन बैनामा करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलरामपुर थाना कोतवाली नगर बताते चलें कि वादी श्री राम छबीले पुत्र राम समुझ निवासी कटिया थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा सूचना दी गई कि विपक्षीगण द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर जाल-साजी व आपराधिक षडयंत्र करके प्रार्थी की भूमि गाटा सं0 383 रक्बा 1.053 हे0 व 342 मि0 रक्बा 0.174 व गाटा सं0 360 मि0 रक्बा 0.656 हे0 व गाटा सं0 414 रक्बा 0.239 व गाटा सं0 212 रक्बा 0.7290 हे० में से प्रार्थी के भाई विपक्षी प्रदीप ने उक्त भूमि में से रक्बा 0.7004 हे0 जमीन का बैनामा कर देना जबकि उक्त गाटे में विपक्षी प्रदीप का नाम ही नहीं है प्रार्थी द्वारा विपक्षीगण से उक्त बैनामा निरस्त करवाने को कहने पर विपक्षीगण गाली-गलौज व मार डालने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर बलरामपुर पर दिनांक 03.08.2023 को 261/23 धारा 419/420/467/468/471/120B/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा उक्त पंजीकृत अभियोग जिसमें बड़े पैमाने पर धोखाध़ड़ी कर 0.7004 हे0 जमीन की हुई जालसाजी की घटना के अनावरण हेतु दिय गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर श्री बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री शैलेश सिह थाना को0 नगर एवं स्वाट टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 21.01.2025 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित मु0अ0सं0 261/23 धारा 419/420/467/468/471/120B/504/506 भादवि में वाछिंत अभियुक्तगण 1. धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र बच्चाराम निवासी बीराहीमपुर थाना को0देहात बलरामपुर 2 - विश्वनाथ गुप्ता पुत्र रामफेरे गुप्ता निवासी रेहरवा कलवारी थाना को0देहात जनपद बलरामपुर को भगवतीगंज केमिकल रोड सागर होटल के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र बच्चाराम निवासी बीराहीमपुर थाना को0देहात बलरामपुर
2.विश्वनाथ गुप्ता पुत्र रामफेरे गुप्ता निवासी रेहरवा कलवारी थाना को0देहात जनपद बलरामपुर ।
