रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नाबालिग लडकी को वहला फुसला कर भगा ले जाने से सम्बन्धित अभियुक्त को थाना ललिया पुलिस द्वारा पंजाब प्रान्त से किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर थाना ललिया पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना ललिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 260/24 धारा 137(2), 87 BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ ननकने पुत्र उदयराज निवासी केरवनिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर को सर्विलांस सेल की मदद से दिनांक 19.01.2025 को थाना मण्डी गोविन्दगढ़ जनपद फतेहगढ़ शाहिब पंजाब प्रान्त से गिरफ्तार किया गया तथा सम्बन्धित न्यायालय से ट्रान्जिस्ट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना ललिया पर लाया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ ननकने को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 माननीय न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम का विवरणः-
1-उ0नि0 अब्दुल कादिर खाँ मय
2-हे0का0 संजीत कुमार यादव
3-म0आ0 आरती
