Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धोखाधड़ी व जालसाजी से 4,49,527 रुपये गबन करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

धोखाधड़ी व जालसाजी से 4,49,527 रुपये गबन करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल नेतृत्व में उ0नि0 राम सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 614/24 धारा 419,420,406,467,468,471,409 भादवि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 18.10.2024 को वादी मुकदमा की श्रीराम लाइफ इंश्योरेन्स कम्पनी में कार्यरत शाखा संचालक/ अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी से कम्पनी तथा ग्राहकों का 4,49,527 रुपये का गबन करने के संबंध में वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. उ0नि0 राम सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 विनीता वर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर 

3. कां0 दिनेश यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर