रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
गोरखपुर यातायात पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । शहर के यातायात तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, व पैडलेगंज चौराहा तक ठेले खोमचे द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाया गया व सड़क पर पार्क वाहन द्वारा यातायात बाधित करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी जिसमें 07 वाहनों को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड में भेजा गया तथा नो पार्किंग में खड़े 183 वाहनों का चालान किया गया। 588 ऑटो / ई-रिक्शा वाहन चालकों को चेक किया गया। जिसमें 01 नबालिग एवं 32 ऑटो / ई-रिक्शा को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते हुए पाये जाने पर एम0वी0 एक्ट की धारा के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी। शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 772 वाहनों का एम0वी0एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया व शमन शुल्क रू0 39000/- जुर्माना वसूला गया।



