रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर पुलिस की हैदराबाद निवासी व्यापारी की प्रशंसा धर्मशाला चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह की सक्रियता से मिला व्यापारी का लाखों रुपए का सामान
गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से प्रदेश की कमान संभाली है लगातार कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस रात दिन कड़ी मेहनत कर रही है और पुलिस की सक्रियता का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि अगर किसी का कोई समान छूट जाता है तो पुलिस उसे खोज कर उसे सुपुर्द करने का भी काम करती है।
मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर की पुलिस की प्रशंसा हैदराबाद के रहने वाले व्यापारी तब की जब उसका लाखों रुपए का सामान ऑटो में छूट गया था और वह उम्मीद छोड़ चुका था कि उसे उसका खोया हुआ सामान उसे मिलेगा, लेकिन धर्मशाला चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह की सक्रियता की वजह से पुलिस ने व्यापारी का ऑटो में छुटे समान को तलाश करके जब उसे सौपा गया तो वह खुशी से फुले नहीं समा रहा था क्योंकि वह मान चुका था कि अब उसका समान नहीं मिलेगा। कहते हैं कि उम्मीद पर पूरी दुनिया टिकी हुई है अगर आपको भरोसा है कि आप की मेहनत की कमाई कही जाया नहीं होगी तो वह जरूर आपको मिलेगी।
सामान मिलने के बाद व्यापारी ने राहत की सांस ली और गोरखपुर पुलिस की जमकर प्रशंसा की ।
मिली जानकारी के अनुसार
चित्र पाल पुत्र कैलेतूराई निवासी एलबी नगर हैदराबाद के व्यापारी है वह हैदराबाद से कप्तानगंज कुशीनगर जा रहे थे कि रास्ते में इनका एक लाख रुपए का कीमती सामान 26.01.25 को ऑटो में छूट गया । उन्होंने इसकी सूचना धर्मशाला पुलिस चौकी को दिया । धर्मशाला चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हेड कांस्टेबल शमशेर बहादुर शाही व राजेश यादव ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आखिरकार उस ऑटो को ढूंढ निकाला गया जिसमें व्यापारी का समान छूट गया था और व्यापारी चित्र पाल को उसे सौंप दिया गया । व्यापारी ने गोरखपुर पुलिस की जमकर प्रशंसा की।
