Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाईल व आभूषण बरामद..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाईल व आभूषण बरामद 

गोरखपुर थाना पीपीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व मे उ0नि0 अनिकेत भारती मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 153/24 धारा 331(4),305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विशाल साहनी को चोरी के 01 अदद मोबाईल, 01 जोड़ी पयाल (सफेद धातु ) व 4000 रुपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा के घर का ताला तोड़कर आभूषण व 8000 रुपया नगद चोरी करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. उ0नि0 अनिकेत भारती थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर  

2. हे0का0 प्रदीप मिश्रा  थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर  

3. का0 उमेश कुमार सिंह थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर