रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
गोरखपुर थाना राजघाट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में उ0नि0 विजय प्रताप सिंह व उ0नि0 ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2025 धारा 191(2),115(2),352,351(3),109(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. विशाल निषाद व 2. पिन्टू निषाद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 23.01.2025 को वादिनी के घर पर आयोजित जन्मदिन की पार्टी में डीजे पर नाचने को लेकर हुये विवाद में जान से मारने की नियत से फायरिंग करने तथा वादिनी व उनके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 विजय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह चौकी अमरुदबाग थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3. कां0 सत्य प्रकाश यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4. कां0 शिवभोला थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

