Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोतस्करी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोतस्करी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गोतस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा  रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ल मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 582/2020 धारा 34,307 भादवि0 व 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त अतहर आलम को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही  है ।

बताते चलें कि दिनांक 02.09.2020 को थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सीयर पेट्रोल पम्प के तरफ से आ रही पिकअप को चेक करने हेतु रोका गया तो पिकअप में बैठे अभियुक्तगण पीछे से उतरकर भाग गये तथा पिकअप में बैठे अन्य 02 अभियुक्तों को 02 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ल थाना  बेलीपार जनपद गोरखपुर 

2. हे0का0 आलोक पाण्डेय थाना  बेलीपार जनपद गोरखपुर