Hot Posts

6/recent/ticker-posts

SJPU & AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वयक बैठक सम्पन्न...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

SJPU & AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वयक बैठक सम्पन्न

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में SJPU & AHT की पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक कि गयी जिसमे मानव तस्करी तथा अपहरण जैसी घटनाओं के सम्बन्ध में, लैंगिक शोषण से पीड़ित अवयस्क बच्चों को 24 घंटे के भीतर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत आदि किए जाने के संबंध में चर्चा, उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति (2024–25) की संपन्न साक्ष्य बैठक दिनांक 5.12.2024 के कार्यवृत्त में अंकित यातायात पुलिस हेतु दिशा निर्देश के संबंध में चर्चा, जमानत आवेदन पत्र 25993/2024 श्रीमती रेखा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जेल बंद माता-पिता के साथ रहने वाले बच्चों के अधिकार जिनमें शिक्षा भी शामिल है, से संबंधित पारित आदेश का अनुपालन कराये जाने के संबंध में चर्चा व अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ पत्र संख्या- ए0डी0जी0- म0स0प्र0- व-10/2022 दिनांक- जनवरी,15.2025 अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुर्नवास, किशोर श्रम उन्मूलन हेतु दिनांक 10-01-2025 से 31.03.2025 तक अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा व   बाल कल्याण अधिकारी व उपस्थित मुन्शीगण को निर्देशित किया गया तथा अनुसंधान  एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस  अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, बालश्रम और भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी की रोकथाम और बाल कल्याण अधिकारी के  कर्तव्य और विवेचक के समक्ष आ रही समस्या व उनके निस्तारण के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजय कुमार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डा0 एन0एल0 कुशवाहा,बाल कल्याण समिति के सदस्य डा0 जय प्रकाश आर्य, उपकारापाल श्री मति कृष्णा कुमारी , शिक्षा विभाग से डॉ राजेश, एसएसबी निरीक्षक श्री संतोष कुमार, डी0सी0आर0बी0 प्रभारी निरीक्षक श्री अंजुल चतुर्वेदी,  आरपीएफ, अभियोजन से पी ओ श्री मनोज कुमार, यातायात उ0नि0 सत्येंद्र बहादुर सिंह व अन्य सम्बन्धित संस्थानो के प्रभारी/सदस्य , समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व थाना AHT से प्रभारी श्री नानबच्चा व समस्त AHT स्टाफ उपस्थित रहे।