रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी/छिनैती के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट उ0नि0 रामानुज सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 175/2025 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त दिलीप कुमार को चोरी के ट्रॉली बैग के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 18.03.2025 को अभियुक्त द्वारा कचहरी बस स्टैण्ड के पास पैदल जा रही वादिनी मुकदमा का ट्रॉली बैग छीन कर भाग जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 रामानुज सिंह यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. कां0 लालू कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 उमाशंकर गिरी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

