रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा तोतापरी नश्ल की बकरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत मंगल बाजार में एक तोतापरी नश्ल की बकरी को दिनांक 14.01.2025 को अज्ञात चोरों द्वारा घर के समाने से चोरी करने के संबंध मे आवेदक जफर पुत्र साबिर अली निवासी मोहम्मद जामा मस्जिद मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के तहरीर के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 17/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी।
दिनांक 23.03.2025 को समय करीब 20.10 बजे थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अंतर्जनपदीय शातिर चोर को पूर्वी रेलवे क्रासिंग हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से 620/- रुपया नगद व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह जनपद बस्ती।
2.उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
3.हे0का0 धर्मेन्द्र प्रजापति,का0 लिखित राजभर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
