रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अवैध कच्ची शराब के उत्पादन/बिक्री व निष्कर्ष के रोकथाम हेतु स्वाट टीम व छावनी पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही
बस्ती आज दिनांक 05.03.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन सिंह के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हर्रैया श्री संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व अवैध कच्ची शराब के उत्पादन व बिक्री पर रोकथाम व प्रभावी कार्यवाही करने व अंकुश लगायें जाने हेतु स्वाट टीम प्रभारी सन्तोष कुमार मय हमराहीगण के तथा थानाध्यक्ष छावनी श्री भानु प्रताप सिंह मय हमराहीगण के , चौकी प्रभारी विक्रमजोत SI श्री रितेश कुमार सिंह मय हमराहीगण के साथ थाना छावनी के सरयू नदी मांझा क्षेत्र में प्रभावी दबिश दी गई । दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा 02 भट्ठियों को नष्ट किया गया, भट्ठियों के आसपास मिले करीब 300 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया, तथा आसपास झाड़ियों में प्लास्टिक में छिपाई हुई करीब 60 लीटर कच्ची शराब मिली जिसको मौके पर नष्ट किया गया । भट्ठियों के आसपास अवैध शराब बनाने वालों की तलाश किया गया लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला ।
थाना छावनी पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 से आज तक अवैध शराब बनाने व बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभारी कार्यवाही करते हुए कुल 12 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिसमे 282 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया , तकरीबन 1300 लीटर लहन और 07 शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट की जा चुकी है।


