Hot Posts

6/recent/ticker-posts

त्योहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने व अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी - थाना प्रभारी...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

त्योहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने व अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी - थाना प्रभारी

गोरखपुर थाना पीपीगंज  प्रभारी निरीक्षक थाना पीपीगंज के अध्यक्षता में पीस कमेटी मिटिंग का आयोजन हुआ जिसमें पवित्र माह रमजान व हिन्दू भाइयों का होली पर्व बेहद करीब हैं। होली के दिन जुमा भी है जिसको शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पीपीगंज की पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले भर के थानों पर मिटिंग कर के आम जनमानस के सहयोग और आपसी सौहार्द प्रेम के साथ पर्व की अपील कर रही है। साथ ही कानून का उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पीपीगंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे थाने पर होलिका दहन के आयोजको व मस्जिद के इमाम संभ्रांत लोगों और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत सभासदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में त्योहारो पर होने वाली एक एक समस्याओं की जानकारी ली गयी। बैठक में चौकी इंचार्ज नितिन श्रीवास्तव और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।