रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
फर्जी SIM से POS एजेंट बनकर लोगों को ठगने वाले आरोपी को थाना कप्तानगंज पुलिस व साइबर सेल बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना कप्तानगंज श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर श्री मुथा अशोक जैन के द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध से संबंधित हॉटस्पॉट पर विशेष अभियान के तहत व पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉक्टर यशवीर सिंह के आदेश के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री संजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज पुलिस टीम व साइबर सेल बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी सीम निकाल कर POS एजेंट के द्वारा साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध वादी यज्ञनारायण सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह ग्राम व पोस्ट दयलापुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के द्वारा दिए गए लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 20.मार्च.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -64/26 धारा 318(4)/338/61(2) BNS व 66C IT ACT बनाम आकाश कुमार पुत्र बुद्धिराम निवासी मीतासोती थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पंजीकृत कराया गया था । थाना स्थानीय की पुलिस व साइबर टीम बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा तात्कालिक कार्रवाई करते हुए दिनांक 21.मार्च.26 को अभियुक्त आकाश कुमार उपरोक्त को बढया ईंट भट्टा से चार सौ मीटर पहले से (थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती) गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त आकाश कुमार उपरोक्त के पास से एक अदद मोबाइल रेडमी, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद पैन कार्ड तथा एक सौ साठ रुपए बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।